बिजनौर, अक्टूबर 8 -- Bijnor News: हर्रा अहमदपुर जलाल में एक व्यक्ति की हाथ में तलवार लेकर लहराने की सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आरोप है कि आरोपी एक परिवार को उसके घर पर जाकर बार-बार धमका रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी दिनेश कुमार पुत्र मुकंदी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी ललित उनके परिवार से रंजिश रखता है। वह परिवार के साथ आए दिन गाली गलौज करता रहता है। बुधवार को तब हद हो गई जब आरोपी तमंचा तलवार लेकर उनके घर पहुंचा। तब वह घर पर नहीं मिले तो आरोपी गाली-गलौज कर वापस लौट आया। गुरूवार दोपहर वह दोबारा घर पहुंचा। इस बार उसके हाथ में तलवार थी। आरोप है कि उसने तलवार लहराकर फिर गाली-गलौज की। घटना के दौरान दिनेश की वृद्ध मां घर पर मौज...