Bijnor News: हरेवली बैराज पर आत्महत्या को पहुंची महिला, पुलिस ने बचाया
बिजनौर, नवम्बर 10 -- Bijnor News: हरेवली बैराज पर आत्महत्या के इरादे से पहुंची महिला को 112 पुलिस की सतर्कता ने बचा लिया। पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर हरेवाली चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। जहां से महिला को उसके ससुराल पक्ष की सुपुर्दगी में दे दिया गया। शहजादपुर निवासी एक मुस्लिम महिला रामगंगा बैराज, हरेवाली बैराज पर आत्महत्या के इरादे से पहुंची थी। वहां 112 की गाड़ी मौके पर खड़ी थी। महिला को देखकर पुलिसकर्मियों को उसके हाव-भाव पर शक हुआ। उन्होंने महिला को रोक लिया। पूछने पर महिला रोने लगी और बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसने अपनी मर्जी से बिरादरी के हरेवली निवासी एक युवक से शादी की थी। शादी के एक वर्ष बाद अब पति उसके साथ मारपीट करता है। आज उसने उसे घर से निकाल दिया, जिससे आहत होकर वह आत्महत्या करने आ गई थी। 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.