बिजनौर, अक्टूबर 24 -- Bijnor News: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता डॉ. बीरबल सिंह ने भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो की रिकॉर्ड जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने पूरी मेहनत और लगन से काम किया है। पालिकाध्यक्ष कैम्प कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉ. बीरबल सिंह ने बिजनौर जिले में मतदान प्रतिशत कम रहने संबंधी कुछ मीडिया रिपोट्र्स को भ्रामक बताया। उन्होंने दावा किया कि मतदान प्रतिशत के मामले में बिजनौर जिला नौ जिलों में दूसरे स्थान पर रहा है।जीआईसी बिजनौर स्थित मतदान केंद्र का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लाइन खाली नहीं होने दी। यह भी पढ़ें- Bijnor...