Bijnor News: हरियाली तीज पर झूलों पर झूली महिलाएं, गूंजे सावन के गीत
बिजनौर, अगस्त 17 -- Bijnor News: हरियाली तीज का पर्व शहर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की और पति की दीर्घायु व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर में कई स्थानों पर महिलाओं के लिए झूले लगाए गए, जहां उन्होंने सावन के गीत गाते हुए तीज का आनंद लिया। आवास विकास कॉलोनी, गीता नगरी और शक्तिनगर कॉलोनी स्थित सनातन मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर झूले लगाए गए थे। रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से सजे झूलों पर महिलाओं ने बारी-बारी से पेंग बढ़ाई। ढोलक की थाप और तालियों के बीच सावन के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। महिलाओं की हंसी-खुशी से माहौल पूरी तरह सावन के रंग में रंगा नजर आया。 यह भी पढ़ें- Rampur News: हरियाली तीज धूमधाम से मनायाहरियाली तीज पर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.