बिजनौर, अक्टूबर 22 -- Bijnor News: ग्राम कासमपुर लेखराज मे नौवें विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जागरण से पूर्व हरिद्वार से माता रानी की पवित्र ज्योत लाई गई। भजन गायको ने माता की भेंट सुनकर वातावरण को भक्ति मय बना दिया। बुधवार की रात्रि को गांव में स्थित श्री दुर्गा मंदिर पर आयोजित जागरण कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जागरण कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। जागरण पार्टी द्वारा माता की भजन सुनाये।साथ ही माता तारा रानी की कथा भी हुई। आयोजित कार्यक्रम में झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही। जागरण समापन पर माता रानी की महा आरती हुई और प्रसाद का वितरण हुआ। ग्राम प्रधान कासमपुर विक्की, जागरण कमेटी के अध्यक्ष खुशीराम सैनी, संजीव सैनी,सुभाष सैनी,मोहन सैनी,अंकित सैनी, राजपाल सैनी, चंद्रपाल सैनी,नंदकिशोर व लाला सैनी सहित कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अत...