बिजनौर, अगस्त 6 -- Bijnor News: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में चार युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।गुरुवार सुबह मंडावली की ओर से रुड़की जा रही बाइक पर सवार मिथुन 23 वर्ष, अमित 21 वर्ष निवासी ग्राम जटपुरा थाना मंडावली जिला बिजनौर तथा अभिषेक 25 वर्ष निवासी ग्राम बारूकी थाना कोतवाली देहात की कामराजपुर की ओर से मंडावली जा रहे बाइक चालक हिमांशु पुत्र प्रीतम निवासी ग्राम तिसोतरा थाना नांगल से हरचंदपुर में आमने-सामने टक्कर हो गई, हादसे में चारों युवक घायल हो गए। पुलिस ने मिथुन, अमित और अभिषेक को उपचार के लिए ओम चौधरी हॉस्पिटल मंडावली तथा हिमांशु को सीएचसी चंदोंक में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...