Bijnor News: हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान पर अलर्ट, हिंदू रक्षा दल जिलाध्यक्ष नजरबंद
बिजनौर, अक्टूबर 13 -- Bijnor News: गांव बनखला में नूरानी मस्जिद और प्राचीन कुएं को लेकर चल रहे विवाद के बीच मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष कौशिक त्यागी को उनके घर पर नजरबंद कर दिया। गांव बनखला के साथ लक्खूवाला में भी पुलिस बल तैनात किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा को उत्तराखंड बार्डर पर चिड़ियापुर के पुलिस ने जिले में प्रवेश करने से रोक दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन लेकर उन्हें लौटा दिया। गांव बनखला में मस्जिद और प्राचीन कुएं को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश की थी। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बनखला में मस्जिद की दीवार हटाकर कुएं को परिसर से किया अलग इसके बाद कुएं को मस्जिद परिसर से अलग कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.