बिजनौर, नवम्बर 10 -- Bijnor News: राखी की हत्या करने के बाद विकास बेखौफ होकर अपने घर चला गया। उसे लगता था कि हत्या का राज कभी नहीं खुलेगा। पुलिस के मुताबिक, उसे यह भी भरोसा था कि राखी के अन्य युवकों से भी संबंध थे। ऐसे में पुलिस की जांच दूसरे युवकों तक पहुंच सकती है और वह बच जाएगा। हालांकि, पुलिस की जांच में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से हत्या की कड़ियां जुड़ती चली गईं और आखिरकार विकास पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि विकास अपनी पत्नी और बेटी के साथ कुतुबपुर गांवड़ी में किराये पर रहता था। इसी दौरान उसकी पहचान राखी से हुई। पुलिस के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले दोनों के बीच संबंध स्थापित हो गए थे। बाद में राखी उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। शादी से इनकार करने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी थी। बताया गया कि राखी ...