बिजनौर, सितम्बर 30 -- Bijnor News: हल्दौर में गुड्डी-दोयाज का मेला देखने आए स्योहारा क्षेत्र के 57 वर्षीय अनीस अहमद का शव बुधवार को कुंडा बागेंन गांव के पास नहर किनारे गन्ने के खेत में मिला। वह करीब एक सप्ताह पहले मेले के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। स्योहारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनीस अहमद करीब 22 सितंबर पहले हल्दौर में आयोजित गुड्डी-दोयाज का मेला देखने रिश्तेदारी में आए थे। मेला देखने के बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए था। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने स्योहारा थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी。

जांच की प्रक्रिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने न...