Bijnor News: हड़कंप: टांडामाईदास में घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी
बिजनौर, जुलाई 25 -- Bijnor News: थाना नगीना देहात क्षेत्र के गांव टांडामाईदास में गुरुवार-शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
चोरी का विवरण गांव निवासी रोशिक लाल एड ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रात में दूसरे कमरे का ताला लगाकर परिवार के साथ सो गए थे। शुक्रवार सुबह उठने पर कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी सहित करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी हो चुका था। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
ग्रामीणों में दहशत एसओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.