Bijnor News: हड़कंप: क्रिकेट मैच के विवाद में युवक को गोली मारी, मेरठ रेफर
बिजनौर, जुलाई 8 -- Bijnor News: किरतपुर थाना क्षेत्र में क्रिकेट मैच के दौरान हुआ मामूली विवाद कुछ ही देर बाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घर लौट रहे एक युवक को रास्ते में गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर मेडिकल कॉलेज और वहां से मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम मिठारी के निकट स्थित क्रिकेट मैदान में दो टीमों के बीच मैच खेला जा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत करा दिया और दोनों पक्ष अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए।
घर लौटते समय नहर पर मारी गोली आरोप है कि घर लौटते समय ग्राम डवासोवाला के निकट नहर पर बाहुपुरा निवासी आयुष पुत्र साजेंद्र ने बड़ा पैमार निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.