Bijnor News: हजरत मुंशी अब्दुल रहमान शाह का सालाना उर्स अकीदत से मनाया
बिजनौर, अक्टूबर 26 -- Bijnor News: मोहल्ला बकरकसाबान में हजरत मुंशी अब्दुल रहमान शाह औलिया का सालाना उर्स अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। दो दिवसीय उर्स में कुरानखानी और महफिल-ए-सिमा हुई। सूफी अब्दुल रशीद के संयोजन में हजरत मुंशी अब्दुल रहमान शाह चिल्लाकश कादरी चिश्ती निजामी के 77 वें और सूफी अब्दुल वहीद शाह कादरी चिश्ती के 47वें उर्स का आगाज जुहर की नमाज के बाद कुरानखानी से हुआ। इशा की नमाज के बाद महफिल-ए-सिमा सजी। रामपुर से आए कव्वाल आसिफ साबरी ने सूफियाना कलाम पेश कर समां बांध दिया। देर रात तक अकीदतमंद महफिल में डटे रहे। आयोजकों के अनुसार उर्स का समापन रविवार दोपहर चादरपोशी और कुल शरीफ के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- Auraiya News: तकरीरों से हुआ उर्स का आगाज, आज से गूंजेंगे सूफियाना कलाम इस मौके पर सूफी खुर्शीद समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.