बिजनौर, सितम्बर 25 -- Bijnor News: शहर के रोडवेज परिसर में गुरुवार की रात टैक्सी चालक के साथ मारपीट के बाद जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि रोडवेज कर्मचारियों ने टैक्सी चालक बृजेश के साथ मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने रोडवेज परिसर में हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी गार्ड का शांति भंग के आशंका में चालान कर दिया है। गुरुवार की देर रात किसी बात को लेकर टैक्सी चालक बृजेश और रोडवेज कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि रोडवेज कर्मचारियों ने बृजेश की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया।घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली शहर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने ...