Bijnor News: हंगामा: एएनएम की रिज्वाइनिंग के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों का धरना
बिजनौर, सितम्बर 8 -- Bijnor News: पखनपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र की एएनएम शीतल की रिज्वाइनिंग का मुद्दा तूल पकड़ गया है। रिज्वाइनिंग आदेश निरस्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को स्वास्थ्यकर्मी सीएचसी नगीना में धरने पर बैठे रहे। दोपहर करीब डेढ़ बजे एएनएम शीतल सीएमओ के आदेश के साथ सीएचसी पहुंचीं और योगदान आख्या देने की बात कही। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। स्वास्थ्यकर्मी विनय कुमार ने आरोप लगाया कि एएनएम शीतल ने धरने पर बैठे स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अभद्रता की। सीएचसी की एलएचवी संगीता पंवार के साथ हाथापाई की। प्रभारी चिकित्साधीक्षक डा. विशाल दिवाकर के साथ भी अभद्रता की। स्वास्थ्यकर्मियों का यह भी कहना है कि शीतल ने पुलिस को फोन किया।
गौरतलब जानकारी गौरतलब हो कि पखनपुर उपकेंद्र पर तैनात एएनएम शीतल को सहकर्मियों के साथ अभद्र व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.