बिजनौर, अक्टूबर 24 -- Bijnor News: शहर के मुख्य डाकघर से शास्त्री चौक तक सिविल लाइंस मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की जल्दबाज़ी और अदूरदर्शिता का बड़ा खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ सकता है। लोनिवि ने रातों-रात हॉटमिक्स तकनीक से सड़क का कायाकल्प तो कर दिया, लेकिन इस तेजी के चक्कर में सालों पहले बने लगभग 115 करोड़ रुपये के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन पर ही संकट के बादल मंडराने लगे हैं। ​स्थानीय निवासियों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शास्त्री चौक से मुख्य डाकघर के बीच थोड़ी-थोड़ी दूरी पर करीब 22 से अधिक सीवर लाइन के मैनहोल स्थित थे। लोनिवि द्वारा बिछाई गई कोलतार और बजरी की मोटी परत के नीचे ये सभी मेनहोल पूरी तरह से दब चुके हैं। अब बिना सड़क खोदे यह पता लगाना असंभव है कि मेनहोल किस जगह पर थे। यह भी पढ़ें- Lucknow News: सीवर लाइन डालने के बाद धं...