Bijnor News: स्वास्थ्य इकाइयों में चला विशेष स्वच्छता अभियान
बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा इसके अंतर्गत आने वाली समस्त स्वास्थ्य इकाइयों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सीएचसी के अधीक्षक डॉ. बीके स्नेही ने किया। इस दौरान संस्थान के समस्त कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए साफ-सफाई एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों में सहयोग किया। अभियान के अंतर्गत चिकित्सालय परिसर, वार्डों, ओपीडी, मरीजों के प्रतीक्षालय, बेड, बेडशीट, पर्दों, शौचालयों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही परिसर में जमा अनावश्यक सामग्री एवं कूड़े-कचरे को हटाने, मकड़ी के जाले साफ करने तथा मरीजों एवं उनके तीमारदारों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।इस यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बोरियो के स्वास्थ्य केंद्रों में भी चला सफाई अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.