बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मालिनी नगर में भव्य पथ संचलन निकाला गया। रामलीला मैदान से शुरू हुआ पथ संचलन नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ रामलीला मैदान में ही संपन्न हुआ। रविवार को नगर कार्यवाह अंशुल मेहरा के नेतृत्व में पथ संचलन निकाला गया। नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ पथ संचलन रामलीला मैदान में संपन्न हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकरूपता और राष्ट्रभक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया। पथ संचलन में लगभग 400 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिसमें बाल स्वयंसेवकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पथ संचलन के दौरान नगर के प्रमुख चौराहों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और विभिन्न हिंदू संगठनों की ओर से स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: विजयदशमी उत्सव में निकाल...