Bijnor News: स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय के लिए स्नेह पूर्ण उपहार
बिजनौर, अगस्त 17 -- Bijnor News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय थुरैला में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित अर्पित कथूरिया एवं सोनिया कथूरिया ने विद्यालय को इन्वर्टर एवं बैटरी भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इन्वर्टर-बैटरी मिलने से बिजली आपूर्ति बाधित होने पर भी विद्यालय में शिक्षण कार्य सुचारु रूप से संचालित किया जा सकेगा। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस सहयोग की सराहना की गई। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा के लिए किया गया यह प्रयास विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.