बिजनौर, सितम्बर 7 -- Bijnor News: सरकार जहां एक ओर स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव-गांव सफाई व्यवस्था को मजबूत करने और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं ग्राम पंचायत खलीलपुर के अंतर्गत आने वाली विकास नगर कॉलोनी और प्रताप नगर कॉलोनी में सफाई व्यवस्था की बदहाली सरकार के स्वच्छता अभियान पर सवाल खड़े कर रही है। कॉलोनियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों के फैलने की आशंका से लोग चिंतित हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है, जिसके चलते कूड़ा जमा होता जा रहा है।

स्थानीय निवासियों की समस्याएं स्थानीय निवासी संजीव चौहान, राम भरोसे, आलोक अग्रवाल, सार्थक, कपिल शर्मा, सुनील ...