Bijnor News: स्वच्छता अभियान में पालिका अध्यक्ष ने किया श्रमदान
बिजनौर, अक्टूबर 2 -- Bijnor News: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद की ओर से एक दिन, एक घंटा, एक साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार को धामपुर तिराहे से नगरपालिका द्वारा थाना होते हुए प्राचीन शिव मंदिर एवं बुध बाजार क्षेत्र में जनसहभागिता और श्रमदान के माध्यम से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पालिकाध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह के नेतृत्व में चले अभियान में पालिका कर्मियों के साथ साथ सभासदों व नागरिकों ने भी सफाई कार्य में सहभागिता की। अभियान से पूर्व पालिका अध्यक्ष ने उपस्थित गणमान्य लोगों और सफाई मित्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र, कार्यालय स्टाफ, निकाय बोर्ड के सभासद, सफाई नायक व सफाई मित्र मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Purnia News: बापू ने स्वच्छता को केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.