Bijnor News: स्कूल के पास खेत में गुलदार ने बछड़े को बनाया निवाला
बिजनौर, अगस्त 10 -- Bijnor News: बिजनौर। ग्राम शरीफपुर में स्कूल के पास खेत में गुलदार ने बछड़े को निवाला बना लिया। सूचना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से कैमरा और पिंजरा लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को खेत में बछड़े के अवशेष पड़ा मिले। उसके शरीर पर गुलदार के हमले के निशान थे। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के आसपास कुछ समय से गुलदार दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा गुलदार की निगरानी के लिए कैमरा लगाने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से खेतों पर जाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.