Bijnor News: स्काउट एंड गाइड के नियमों और सिद्धांतों से कराया रूबरू
बिजनौर, अगस्त 25 -- Bijnor News: आरआर पब्लिक स्कूल में भारत स्काउट एंड गाइड के प्रथम सोपान के तहत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन अतिथियों ने शिविर का निरीक्षण किया। जिला प्रशिक्षक रीतु रानी ने छात्र-छात्राओं को गांठें बांधने, प्रार्थना, प्रतिज्ञा, ध्वज गीत, राष्ट्रीय ध्वज तथा स्काउट एंड गाइड ध्वज के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने स्काउट एंड गाइड के नियमों एवं सिद्धांतों से भी अवगत कराया। तीसरे दिन प्रतिभागियों को बीपी-6 का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण में सहायक प्रशिक्षक जीवन सिंह ने विद्यार्थियों को स्काउट ताली का अभ्यास कराने के साथ मार्च पास्ट की जानकारी दी। बच्चों को अनुशासन, ईमानदारी, लेखन कार्य और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण भी दिया गया।प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.