Bijnor News: सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल
बिजनौर, जुलाई 14 -- Bijnor News: नगर के एक युवक का सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने युवक को थाने में पूछताछ के लिए बैठा लिया है। वायरल वीडियो मोहल्ला वलीपुरा का बताया जा रहा है, जिसमें एक युवक खुलेआम फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि वीडियो की सत्यता और घटना की परिस्थितियों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.