Bijnor News: सेवा सेतु शिविर में स्टॉल लगाकर योजनाओं की दी जानकारी
बिजनौर, अक्टूबर 3 -- Bijnor News: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा दर्जनों स्टॉल लगाए गए। कर्मचारियों द्वारा प्रचार-प्रसार कर लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। शनिवार को ब्लॉक प्रमुख प्रदीप कुमार ने कासमपुरगढी स्थित खंड विकास कार्यालय परिसर में लगे सात दिवसीय सेवा सेतु शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार (आंगनवाड़ी), शिक्षा, आपूर्ति, ग्राम्य विकास, पंचायत पशुपालन तथा जी राम जी के स्टॉल लगाए गए। बीडीओ मनवीर सिंह के मुताबिक शिविर के दौरान किसान सम्मान निधि, शौचालय, पीएम आवास, स्वास्थ्य परीक्षण तथा उपचार सहित अन्य जन समस्याओं का समाधान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया के सभी 14 प्रखंडों में सेवा सेतु शिविर-सरकार आपके द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.