Bijnor News: सेवा संकल्प अभियान में स्वतंत्रता सेनानी परिवार सम्मानित
बिजनौर, अक्टूबर 5 -- Bijnor News: विकास खंड अल्हैपुर के डबाकरा हाल में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें करीब 11 स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित कर उनके त्याग और देश की आजादी में योगदान को याद किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रशासक क्षमा हेमलता चौहान और बीडीओ त्रिलोकचंद ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, जीवन और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके योगदान को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। सम्मान पाकर परिजनों ने आयोजकों के प्रति आभार जताया।कार्यक्रम में मंजू राजपूत, जयवीर सिंह, संजय कुमार, रामेंद्र सिंह, कमल कुमार, रमेशचंद्र, ओमप्रकाश राजपूत, हेमेत सिंह, सुधीर शर्मा, आनंदपाल सिंह, देवराज सिंह, दानवीर सिंह, वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.