Bijnor News: सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी पर लगा स्वास्थ्य शिविर
बिजनौर, सितम्बर 21 -- Bijnor News: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में संचालित 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत मेडिकल कालेज बिजनौर की प्राचार्य डॉ. ललिता चौधरी के मार्गदर्शन में सीएचसी किरतपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 89 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श किया गया तथा आवश्यकतानुसार ब्लड की जांच कराई गई। डॉ. शारिक बिलाल (नेत्र रोग विभाग), डॉ. अनीश प्रभाकर, डॉ. स्नेहा मित्तल, डॉ. मोहित एवं डॉ. दीपिका (सामुदायिक चिकित्सा विभाग) द्वारा मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.