Bijnor News: सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका में लगा शिविर
बिजनौर, सितम्बर 26 -- Bijnor News: नगर पालिका परिषद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पहुंचकर नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना ने बताया कि शिविर में जिला समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, जिला कार्यक्रम, प्रोबेशन, पूर्ति, उद्यान, सेवायोजन, बेसिक शिक्षा, कौशल विकास मिशन, श्रम, ग्रामोद्योग, उद्योग केंद्र, स्वास्थ्य एवं विद्युत समेत विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Kannauj News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.