Bijnor News: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रंगोली निर्माण कार्यक्रम
बिजनौर, अक्टूबर 12 -- Bijnor News: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बिड़ला पब्लिक कन्या इंटर कॉलेज में 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' थीम पर छात्राओं द्वारा सुंदर एवं आकर्षक रंगोली बनाई गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सेवा, सहयोग, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शील सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य डॉ. विनीत देवरा तथा नगर के अन्य जाने-माने गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। सभी ने छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली की सराहना की तथा उन्हें समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने हेतु प्रेरित किया।छात्राओं ने रंगों के सुंदर संयोजन के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.