Bijnor News: सेवानिवृत्त होमगार्ड को थानाध्यक्ष ने किया सम्मानित
बिजनौर, अगस्त 2 -- Bijnor News: नूरपुर, संवाददाता। थाना नूरपुर में 38 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए होमगार्ड वीर सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष परवेज कुमार एवं उप निरीक्षक अनिल कुमार ने उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में कंपनी के पूर्व प्लाटून कमांडर रामसुधीर सिंह यादव ने भी वीर सिंह को सम्मानित करते हुए उनके अनुशासन और सेवाभाव की सराहना की। वीर सिंह ने अपने 38 वर्षों की सेवा के अनुभव साझा करते हुए विभाग एवं सहकर्मियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सचिन कुमार, अरविन्द कुमार, जगपाल सिंह, कोमल सिंह यादव, महावीर सिंह, धर्मपाल सैनी सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं होमगार्ड उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Gonda News: सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान को विदाई दी यह भी पढ़ें- Begusarai ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.