बिजनौर, अगस्त 13 -- Bijnor News: नगर स्थित सेंट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को देशभक्ति की थीम पर आधारित इंटर हाउस डांस एवं स्किट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फादर स्टैकसन ओ.एफ.एम. उपस्थित रहे। विद्यालय की सिस्टर प्रिंसिपल सिस्टर शैनेट एवं मैनेजमेंट टीम ने कार्यक्रम का अवलोकन किया। सिस्टर प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन, प्रतिभा और देशभक्ति की भावना की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। डांस प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने प्रथम, रेड हाउस ने द्वितीय, ब्लू हाउस ने तृतीय तथा येलो हाउस ने सांत्वना पु...