बिजनौर, अक्टूबर 4 -- Bijnor News: अनुसूचित जाति जनजाति मेधावी छात्र-छात्रा कल्याण समिति की रविदास नगर में स्थित रविदास मंदिर परिसर में समिति में 24 वें अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग मेधावियों सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर बैठक हुई। बैठक में पूर्व कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार द्वारा आय व्यय का ब्यौरा दिया। समिति के पूर्व अध्यक्ष विक्की हल्दुवा द्वारा पूर्व समिति को भंग किया गया और नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें डॉ राम कुमार संयोजक, प्रमोद कुमार सिंह सह संयोजक, सूरजा सिंह अध्यक्ष ,राजेश कुमार रवि महासचिव, चंद्रहास सिंह प्रवक्ता, धर्मपाल सिंह वरिष्ट उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश सिंह कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष छोटे सिंह, योगेंद्र कुमार ऑडिटर निर्वाचित हुए। पूर्व अध्यक्ष विक्की हल्दुवा की अध्यक्षता एवं प्रवक्ता चंद्रहास सिंह के संचालन में बैठक हुई।...