बिजनौर, अगस्त 25 -- Bijnor News: जिला अस्पताल में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के नाम पर बिजनौर शहर की घनी आबादी पर खतरे का साया मंडरा रहा है। बाईपास रोड, शुगर मिल, शक्ति चौराहा और जजी चौराहा होते हुए जिला अस्पताल तक जाने वाली 33 केवी की हाईटेंशन लाइन किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों की घोर लापरवाही के चलते क्षेत्रवासियों में हर पल अनहोनी का डर बना हुआ है। ​स्थानीय निवासियों के अनुसार, शुरुआत में इस समर्पित बिजली लाइन के लिए सुरक्षित और मोटे केबल का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन उस केबल के फेल होते ही अफसरों ने जल्दबाजी में पुरानी लाइन हटाए बिना करीब डेढ़ साल पहले नंगे तारों वाली 33 केवी की ये लाइन खींच दी। घनी आबादी और व्यस्त रास्तों से गुजरने के बावजूद इस 33 केवी लाइन के नीचे गार्ड वायर (सुरक्षा जाली) तक नहीं ल...