बिजनौर, अगस्त 17 -- Bijnor News: रात को खाना खाकर सोया पशु पालक सुबह बिस्तर पर मृत मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव सपुर्द-ए-खाक कर दिया। स्थानीय मोहल्ला खत्रियान निवासी शहजाद (50) रोजाना की तरह शनिवार देर शाम जंगल से पशुओं के लिए चारा लेने गया था। चारा लेकर लौटने के बाद उसने खाना खाया और ठीक-ठाक हालत में सो गया। रविवार सुबह काफी देर तक जब वह नहीं उठा तो पत्नी ने उसे जगाने का प्रयास किया। हिलाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।शहजाद यह भी पढ़ें- Bhadoni News: घर से कुछ देरी पर अचेत होकर गिरा युवक, गई जान की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रथम दृष्टया उसकी मौत हृदयाघात से होने की आशंका जताई जा रही है।

हिंदी ह...