Bijnor News: सुधरेगी चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता, मेडिकल कॉलेज में दूर होगी फैकल्टी की कमी
बिजनौर, नवम्बर 22 -- Bijnor News: महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में अब शिक्षकों की कमी आड़े नहीं आएगी। कॉलेज प्रशासन ने चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न विभागों में नियमित फैकल्टी की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 49 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 17 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मेडिकल कॉलेज में हाल ही में एमबीबीएस के तीसरे बैच के विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। छात्रों की संख्या बढ़ने के साथ ही कॉलेज में शैक्षणिक और चिकित्सकीय गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। ऐसे में लंबे समय से पर्याप्त फैकल्टी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी कमी को दूर करने के लिए कॉलेज प्रशासन ने भर्ती का खाका तैयार किया है।
रिक्त पदों का विवरण इन पदों पर होंगी नियुक्तियां भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.