बिजनौर, जुलाई 29 -- Bijnor News: जिले में सीबीएसई कक्षा 12 पूरक परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर 8 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। बिजनौर जिला मुख्यालय सहित नहटौर, धामपुर और नजीबाबाद में परीक्षा केन्द्र बनाए गए। जिले में सीबीएसई कक्षा 12 पूरक परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए डीएम ने भी मीटिंग लेकर दिशा निर्देश दिए थे। परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय पर मॉर्डन ऐरा पब्लिक स्कूल, एमडी इंटरनेशनल स्कूल को परीक्षा केन्द्र बनाया गया। इसके अलावा नहटौर में एक, धामपुर में 3 और नजीबाबाद में दो परीक्षा केन्द्र बनाए गए। एमडी इंटरनेशनल स्कूल में करीब 350 बच्चों ने परीक्षा दी। परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई और शांतिपूर्वक संपन्न हुई।----------- यह भी पढ़ें- सीबीएसई : बोकारो में दो केंद्रों पर 1306 अभ्यर्थियों ने दी 12वी...