बिजनौर, जुलाई 5 -- Bijnor News: नांगल-नजीबाबाद मार्ग पर स्थित एक अस्पताल में सीने में दर्द की शिकायत को लेकर भर्ती कराई गई महिला की अचानक मौत हो गई। जिस पर परिवार ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामला बामुश्किल शांत किया।नांगल निवासी मोहम्मद यूसुफ के अनुसार शनिवार देर शाम उसकी पत्नी नूरजहां के सीने में दर्द की शिकायत बनी। जिस पर यूसुफ ने पत्नी नूरजहां को नांगल नजीबाबाद मार्ग पर सराय नहर पुलिया के समीप स्थित एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां रविवार तड़के यूसुफ की पत्नी की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: सीने में दर्द की समस्या को लेकर भर्ती महिला की अस्पताल में मौत, हंगामा जिस पर गुस्से में परिवार जनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया,...