बिजनौर, अगस्त 1 -- Bijnor News: सीनियर जन कल्याण समिति की बैठक शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर में चांद बहादुर सिंह की अध्यक्षता एवं योगेश शर्मा के संचालन में आयोजित हुई। बैठक में नगर की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई।बैठक में विद्यालय के बाहर गंदगी, नगर के नालों की नियमित सफाई, महिलाओं के लिए मुरादाबाद मार्ग पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण, सुचारू पेयजल आपूर्ति, गांगन नदी स्थित श्मशान घाट एवं खालसा इंटर कॉलेज के सामने बने पिंड स्थल के जीर्णोद्धार तथा गोशालाओं की अव्यवस्था जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए।इस अवसर पर उमेश चंद शेखावत, अजय पाल त्यागी, गजराम सिंह, डालचंद, चंद्रभान सिंह, महिपाल त्यागी, मदन पाल, बरियाम सिंह, डॉ. हर्षवर्धन सिंह, श्रवण सिंह, भूपेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...