बिजनौर, अगस्त 21 -- Bijnor News: रोटरी क्लब हल्दौर के तत्वावधान में निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट, ऋषिकेश के सहयोग से शुक्रवार को सीडी इंटर कॉलेज हल्दौर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यालय के 433 छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच की गई।शिविर संयोजक जितेंद्र मारवाड़ी ने बताया कि निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट, ऋषिकेश से आई विशेषज्ञ टीम ने विद्यार्थियों की आंखों का विजन चेक किया। जांच के दौरान जिन विद्यार्थियों की आंखों में किसी प्रकार की समस्या पाई गई, उन्हें आगे की जांच एवं उपचार के लिए अस्पताल आने की सलाह दी गई। बच्चों को सलाह दी कि आंखों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और बिना चिकित्सक की सलाह के आंखों में किसी भी प्रकार की दवा या आई ड्रॉप न डालें। शिविर में संजय बर्थवाल, शुभम, शिवम, सूरज, यति, दिव्यांश, दीपक औ...