बिजनौर, जुलाई 29 -- Bijnor News: शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। कांवड़ यात्रा की मॉनिटरिंग के लिए सीओ कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम बुधवार सुबह से एक्टिव हो गया है। सीओ राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि नगीना सर्किल के तीनों थाना क्षेत्रों - नगीना कोतवाली, नगीना देहात और कोतवाली देहात - में कांवड़ मार्गों पर स्थित प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को इंटरनेट के जरिए कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस स्टाफ चौबीसों घंटे रूट की लाइव निगरानी करेगा。 यह भी पढ़ें- Noida News: कांवड़ यात्रा को लेकर ढाई हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनाततुरंत मदद के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर कांवड़ियों और आमजन की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम का सीयूजी नंबर 7839864451 जारी क...