Bijnor News: सीएम योगी से मिली डॉ. रचना पाल
बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: भाजपा की पूर्व क्षेत्रीय मंत्री डॉ. रचना पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने सीएम से नहटौर विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। लखनऊ मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट के दौरान डॉ. रचना पाल ने बिलाई शुगर मिल द्वारा किसानों के बकाया गन्ना भुगतान में हो रहे विलंब के विषय को मुख्य रूप में उठाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किसानों का बकाया भुगतान अति शीघ्र कराने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही नहटौर विधानसभा क्षेत्र में बूथ गठन एवं संगठन से जुड़े विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.