बिजनौर, जुलाई 7 -- Bijnor News: जब पुलिस के वाहन ही सुरक्षित नही होगे तो आम जनमानस का क्या होगा । थानाध्यक्ष के पद आये संजय तोमर को सप्ताह भी नही हुआ और निराले अंदाज मे चोरों ने दस्तक दे दी । आवास के बाहर खड़ी सिपाही की मोटरसाइकिल पर ही हाथ साफ कर दिया । मंगलवार को थाने में तैनात सिपाही राजू दिवाकर अपने किराए के आवास मोहल्ला पटवारियान पर पहुचा और मोटरसाइकिल बाहर खड़ी कर चला गया । थोड़ी देर बाद जब सिपाही राजू दिवाकर बाहर आया तो मोटरसाइकिल गायब थी । जिसे देख सिपाही बैचेन हो गया और मोहल्ले वालों की मदद मांग कर इधर उधर तलाश करने लगा । कई जगह दुकानदारों के पास जाकर सीसीटीवी फुटेज भी चैंक किए । लेकिन मोटरसाइकिल का कही पता न चल सका । जब इस सम्बंध मे पुलिस से जानकारी की गयी तो पुलिस घटना से बचती नजर आयी और कहती रही कि कोई जानने वाला लेकर गया है ।नगर...