Bijnor News: सिद्धबली जनशताब्दी की अनिश्चित कोच व्यवस्था से यात्री हलकान
बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस से बिजनौर रेलवे स्टेशन से दिल्ली, गाजियाबाद या अन्य गंतव्यों की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को इन दिनों एक अजीब और गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे द्वारा ट्रेन के डिब्बों (कोच) के क्रम में एकरूपता न रखने और अंतिम समय में अरेंजमेंट बदल दिए जाने के कारण स्टेशन पर हर दिन अफरातफरी का माहौल बन जाता है। बिजनौर स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव महज दो मिनट का है। यात्रियों के अनुसार, सिद्धबली जनशताब्दी पूरी तरह से 'चेयर कार' कोच वाली गाड़ी है, जिसमें सभी यात्रियों की सीटें पहले से अलॉट होती हैं। नियम के मुताबिक, यात्री को उसी कोच में बैठना होता है जो उसके टिकट पर दर्ज है। पहले इस गाड़ी के कोचों का क्रम लगभग तय रहता था, लेकिन पिछले कुछ समय से इसमें कोई एकरूपता नहीं दिख रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.