बिजनौर, सितम्बर 9 -- Bijnor News: क्षेत्र के गांव औरंगाबाद- सिकंदरपुर व रामोरूपपुर में गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आबादी के आसपास गुलदार की सक्रियता को देखते हुए पिंजरे लगाकर उन्हें पकड़वाने की मांग की है। मंगलवार को औरंगाबाद- सिकंदरपुर में पूर्व प्रधान आलम के घर के पीछे स्थित गन्ने के खेत में दिनदहाड़े गुलदार चहल-कदमी करता दिखाई दिया। पूर्व प्रधान आलम ने बताया कि उन्होंने चांदपुर रेंजर को कई बार फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि आबादी के नजदीक गुलदार की मौजूदगी मानव जीवन के लिए खतरा बन सकती है。

गुलदार की सक्रियता वहीं गांव धारुपुर निवासी मेडिकल स्टोर व्यवसायी एवं सरस्वती विद्या मंदिर नूरपुर के शिक्षक मनोज कुमार वत्स को मंगलवार की देर रात रामोरूपूपुर में हैजरपुर भट्ट तिराहे के समीप ...