Bijnor News: सावन माह में पशु क्रूरता के आरोप में दो गिरफ्तार
बिजनौर, अगस्त 23 -- Bijnor News: सावन माह के चलते पुलिस ने पशु क्रूरता के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। रविवार को पुलिस ने गश्त के दौरान मोहल्ला शाहचंदन में दो आरोपियों को 15 किलो मीट और पशु काटने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मोहल्ला शाहचंदन निवासी आसिफ पुत्र शरीफ और अफजाल पुत्र मुस्तफा को पुलिस ने उनके घेर से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 15 किलो मीट, एक चापड़, एक छुरी और एक लकड़ी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ा गया।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में शहर इं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.