Bijnor News: सावन महीने की भव्य विदाई की गई
बिजनौर, अगस्त 27 -- Bijnor News: विशाल भंडारे का आयोजन कर सावन माह की भव्य तरीके से विदाई की गई। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बृहस्पतिवार को कासमपुरगढ़ी के कोटबाग स्थित शिव मन्दिर पर सावन माह के अन्तिम दिन भव्य समारोह आयोजित हुआ। मन्दिर परिसर में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। बाबा स्वामी गजानन्द की अगुआई में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करके भण्डारे का शुभारम्भ किया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों के मुताबिक बीते तीन दशक से यहां भंडारे का आयोजन करके सावन माह की भव्य विदाई करने का सिलसिला चल रहा है। सेवादार खुशदीप, हिमांशु, आदित्य, उमेश, राकेश, महिपाल, वीर सिंह, संजीव, रजनीश, चंद्रवीर, मोनू, कपिल, राहुल कुमार, करन सिंह तथा डा. तेजपाल सिंह का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: उंटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.