Bijnor News: सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में रही भारी भीड़
बिजनौर, अगस्त 3 -- Bijnor News: सावन मास के प्रथम सोमवार को यहां नगर के पटवारियान मंदिर शिव मंदिर, जाली वाला मंदिर,ठाकुर मंदिर, चीनी मिल स्थित शिव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। भगवान भोले के भक्तों ने उन्हें बेलपत्र, गंगा जल और दूध, पुष्प आदि अर्पित किया तथा अपने परिवार की खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना की। दूसरी ओर हरिद्वार से मुरादाबाद की दिशा में कांवड़ियों के गंगा जल लेकर जाने का क्रम जारी रहा। इन कावड़ियों में कलश कावड़ वालों की संख्या सबसे अधिक रही। कांवड़ियों की सुविधा के लिए यहां रोड के किनारे लाइट की व्यवस्था की गई है। ग्राम चंचलपुर में कांवड़ियों की सुविधा के लिए शिविर लगाया गया। यह भी पढ़ें- Rampur News: प्राचीन मन्दिर डिलारी में बम-बम भोले की गूंज यह भी पढ़ें- Bijnor News: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.