बिजनौर, अगस्त 10 -- Bijnor News: चांदपुर। सावन माह के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। चांदपुर के गांव स्याऊ स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ बाबा झारखंड शिव मंदिर में सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते भक्तिमय माहौल बना रहा। वहीं, क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। यह भी पढ़ें- Sasaram News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, शहर और कस्बे श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, ...