बिजनौर, सितम्बर 10 -- Bijnor News: यदि आप मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल की लैब में जांच कराने जा रहे हैं, तो जरा संभलकर रहने की जरूरत है। यहां बीमारियों का इलाज कराने आए मरीज कब खुद डेंगू या मलेरिया के शिकार हो जाएं, इसका कोई भरोसा नहीं है। ​दरअसल, अस्पताल के इस लैब भवन में मरीजों और तीमारदारों के लिए पीने के पानी या टॉयलेट की भले ही कोई व्यवस्था न हो, लेकिन डेंगू और मलेरिया के मच्छर पनपने के लिए माकूल इंतजाम जरूर मौजूद हैं। 18 नंबर ब्लड कलेक्शन सेंटर को जाने वाले रास्ते पर प्रवेश को लगी ग्रिल के पास ही अरसे से रखे टॉयलेट पॉट से ही स्वच्छता का पता चल जाता है। सूत्रों के मुताबिक लैबकर्मियों के लिए टॉयलेट तक में पानी की आपूर्ति बाधित है। इससे इतर परिसर जगह-जगह फेंके गए टूटे-फूटे टॉयलेट पॉट और वाशबेसिनों में हफ्तों से पानी भरा पड़ा है।...