Bijnor News: सार्वजनिक जमीन कब्जाने पर कार्रवाई की मांग
बिजनौर, अक्टूबर 17 -- Bijnor News: कस्बे के मोहल्ला मंगल बाजार स्थित कुंजड़ो वाली मस्जिद के पीछे सार्वजनिक भूमि पर जबरन सब्जी के फड़ और ठेली लगाकर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत स्थानीय नागरिकों ने थाना प्रभारी निरीक्षक से की है। शिकायतकर्ता आशीष वर्मा, सुनील पाल और नवनीत राजपूत ने आरोप लगाया है कि मस्जिद के पीछे और दक्षिण दिशा में पड़ी सार्वजनिक जमीन पर पहले समझौते हो गया था। मस्जिद पक्ष पहले सार्वजनिक जमीन को अपने हद में लेकर निर्माण करना चाहता था। शिकायत के बाद सदर तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी और पूर्व में रहे थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज की मौजूदगी में मस्जिद पक्ष की ओर से चेयरमैन मोहम्मद आसिफ उर्फ शान ने शिकायतकर्ताओं से लिखित समझौता करा दिया था। थाना प्रभारी मंडावर विपिन कुमार ने बताया कि तहरीर दी गयी है। जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.