बिजनौर, अगस्त 11 -- Bijnor News: बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान शिवभक्तों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद प्रशासन के निर्देशन में पंचायती राज विभाग बिजनौर द्वारा कांवड़ मार्गों पर व्यापक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। डीपीआरओ प्रीतम सिंह ने बताया कि कांवड़ मार्गों की नियमित साफ-सफाई के लिए 810 सफाई कर्मियों तथा प्रमुख शिविरों पर 367 अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रत्येक सेक्टर में ग्राम सचिवों को नोडल अधिकारी बनाकर स्वच्छता कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कराई जा रही है। मार्गों से कूड़ा हटाने के लिए 166 ई-रिक्शा तथा प्रमुख स्थलों पर 195 बड़े कूड़ेदान लगाए गए हैं। साथ ही 166 ग्राम पंचायतों में 465 हैंडपंपों, 43 सामुदायिक शौचालयों एवं 54 अन्य शौच...